फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, दो लाख के जेवरात चोरी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 25 Aug 2026 04:50 PM IST

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के सीहमई गांव में सोमवार रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गृहस्वामिनी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीहमई निवासी गीता तिवारी के पति भरत मणि तिवारी उत्तराखंड में रहते हैं। गीता एक दिन पहले अपने पिता को देखने सुल्तानपुर गई थीं। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तक उनके देवर का बेटा वैभव तिवारी घर पर थे। इसके बाद मुख्य गेट बंद कर वह अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वैभव घर की लाइट बंद करने पहुंचे तो सभी ताले टूटे मिले। सूचना पर गीता को जानकारी दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गीता की तहरीर के अनुसार चोर दो सोने की अंगूठियां, सोने के झुमके, सोने का झाला, मंगलसूत्र, चांदी के कलश, पांच पायल, चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान ले गए। आशंका है कि चोर छत की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। जानकारी होने पर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें