अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम खिलाड़ियों की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा का मंच बना। खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैदान में जलभराव, हॉस्टल की सुविधा, हॉकी मैदान में कृत्रिम घास और फेडरेशन स्तर से प्रतियोगिताओं की जानकारी समय से नहीं मिलने जैसी समस्याएं अधिकारियों के सामने बेबाकी से रखीं। खिलाड़ियों का कहना था कि समस्याओं की जानकारी कई बार जिम्मेदारों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका।