भारतीय किसान एसोसिएशन ने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह और संगठन मंत्री सुरेंद्र सहित कई किसान नेता इसमें शामिल हुए। उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। मुख्य अतिथि रमेश बहादुर सिंह ने जिले में डीएपी खाद की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाद की कमी के कारण कालाबाजारी बढ़ गई है। किसानों ने बेमौसम बारिश से खराब हुई धान की फसल के लिए मुआवजे की मांग की।