फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2027 में बनेगी सपा-पीडीए की सरकार, भाजपा ने किया छल

अंबेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के चिंतौरा में विधायक राममूर्ति वर्मा की ओर से रविवार को आयोजित पीडीए महापंचायत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता अब खुद आगे आ रही है। श्यामलाल पाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पीडीए वर्ग के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन रोजगार के बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। समाजवादी विचारधारा में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपने वोट की सुरक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गाजीपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने गए समाजवादी प्रतिनिधिमंडल के लोगों पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें