इब्राहिमपुर के करमपुर बरसाना गांव निवासी सिपाही दीपक गुप्ता की कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाने में शनिवार सुबह विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी। रविवार को अयोध्या के श्रृंगी ऋषि आश्रम के पास स्थित शेरवा घाट अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने कुशीनगर पुलिस प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शव लेने पहुंचने पर उन्हें घटना के सही तथ्य नहीं बताए गए और गुमराह करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपक को अंतिम विदाई के दौरान पुलिस की ओर से सम्मान नहीं दिया गया।