फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख समृद्धि की कामना

रविवार को पावन छठ महापर्व पर अकबरपुर के तमसा घाट व शिवाला घाट समेत जलालपुर के उस्मापुर स्थित शिवाला घाट पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने नदी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की इस दौरान पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय रहा। छठ पूजा ग्रुप के संरक्षक नीरज अग्रहरि और अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में झांकी टीम की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ व्रत की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशुमान सिंह, संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, देवेश मिश्र, मानिकचंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकास कुमार निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी, बेचन पांडेय, आशीष सोनी और अरुण मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें