फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, ममोली के खिलाड़ी जीत ने रोमांचक प्रदर्शन किया

मुड़पेला गांव में चल रहे मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान ममोली गांव के खिलाड़ी जीतू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और मैदान पर धूम मचा दी। जीतू ने लगातार तीन छक्के जड़कर एक रोमांचक मुकाबले में ₹500 का नगद पुरस्कार अपने नाम किया। आयोजकों के अनुसार, इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेने आई हैं। टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार, 6 नवंबर को हुआ। टूर्नामेंट में प्रतिदिन 5 मैच खेले जा रहे हैं।इस रोमांचक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार, 12 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का फैसला होगा। टूर्नामेंट के आयोजक प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना और युवाओं में खेलकूद के प्रति उत्साह बढ़ाना है। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें