इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समाज में अनुशासन और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना जागृत करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'प्रमुख जन संवाद संगोष्ठी' में सम्मिलित हुआ। राष्ट्र-निर्माण, चरित्र-निर्माण और समाज-सेवा के प्रति समर्पित आरएसएस की यह शताब्दी यात्रा भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता की अनूठी प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित आरएसएस के विभाग संघचालक प्रो. कृष्णपाल सिंह जी एवं अन्य गणमान्य प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र तथा समाज हित से जुड़े विविध विषयों पर अपने विचार साझा किए।