फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानजी का किया गया भव्य श्रृंगार, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

संगम तट पर बंधवा स्थित लेटे हनुमान जी के जलशयन के बाद शनिवार को मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। शाम को भव्य श्रृंगार करके श्री बड़े हनुमानजी की आरती उतारी गई। मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज ने हनुमानजी की आरती उतारी। दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। बलवीर गिरि महाराज ने कहा कि यह आस्था का संगम ही है जहां नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों में खुशी होती है। मां गंगा के मंदिर पहुंचने के बाद उनकी पूजा की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें