फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमनगरी में छठ का उल्लास, अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को संगम तट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। संगम तट पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आने लगा। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दौरे और हाथों में सूप लिए व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगम तट के अलावा बलुआ घाट, दशाश्वमेध घाट, दारागंज, गऊ घाट, नैनी के अरैल, झूंसी के छतनाग और फाफामऊ समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रतियों ने नदी के जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और छठी मइया से मंगलकामना की। घाटों पर कहीं परिवार के लोग पूजन की तैयारी में जुटे दिखे तो कहीं महिलाएं पारंपरिक छठ गीतों के माध्यम से सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना करती नजर आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें