आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 26 अक्टूबर को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुलई में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे भुलई शाह बाबा मजार के पास खाली मैदान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा आयोजित होगी। इसमें पार्टी के घोषित प्रत्याशी शाहिद अख्तर खान के समर्थन में लोगों से जुड़ने की अपील की जाएगी।