जिले भर की एएनएम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि उन्होंने पूरी जवानी यहां पर खपा दिया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उनकी एकसूत्रीय मांग है कि उनको नियमित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को संचालित करने में एएनएम की भूमिका अहम होती है बावजूद इसके उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आए दिन उनको सैलरी काटने और संविदा खत्म करने की धमकी दी जाती है। 12 साल से से नौकरी करने के बावजूद उनके सिर पर हमेशा अस्थिरता का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में उन्हें नियमित किया जाए। ताकि वह बिना किसी भय और दबाव के कार्य कर सकें।