अलीगढ़ के थाना टप्पल पुलिस ने अंतर्राज्य शराब तस्कर गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 114 बोतल अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त की। क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने यह जानकारी दी।