टप्पल के खेड़िया खुर्द गांव में तालाब के ओवरफ्लो और बदहाल जल निकासी से ग्रामीणों का जीवन नरकीय हो गया है। पिछले 10-15 वर्षों से रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन मुश्किल है। ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। जलभराव से बच्चों के वाहन पलट जाते हैं, 20 दिन पहले भी एक घटना हुई। बच्चू सिंह ने सड़क को तीन फीट ऊंचा करने और स्थायी निकासी की मांग की।