इनरव्हील क्लब अलीगढ़ मैत्री ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ गणपति महोत्सव मनाया। दोपहर 12 बजे गणपति बप्पा की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। सदस्यों ने गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल प्रेमलता के सौजन्य से भजन संध्या का आयोजन हुआ। सुनीता और छाया ने सदस्यों का स्वागत किया, ममता बगाई ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया। संस्था अध्यक्ष चित्रा खंडेलवाल ने कहा, गणपति बप्पा के आशीर्वाद से इनरव्हील क्लबअलीगढ़ मैत्री नई ऊंचाइयां छुएगा। उन्होंने सदस्यों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की बात कही। शाम को ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन किया गया। पायल और अलका ने सभी सदस्यों को भेंट देकर मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भावना शर्मा, शिल्पी, सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष ममता, शेफाली कपूर, संपादक ऋचा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।