अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे पर 20 सितंबर को एनसीसी कैडेट ने परिवहन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एनसीसी कैडेट ने वाहन चालकों को बताया कि वे हमेशा सड़क पर बाईं ओर चलें। साथ ही, उन्हें हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। एनसीसी क्रेडिट देवांश प्रताप सिंह ने ने वाहन चालकों को याद दिलाया कि वे अपने परिवार में कई जिंदगियों को पीछे छोड़कर आए हैं। इन जिंदगियों का सही ढंग से निर्वहन करना उनके लिए अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर बिना हेलमेट के चलने पर लगने वाली चोट जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। इसलिए, हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और सुरक्षित रहें। इस दौरान एनसीसी कैडेट पार्थ शर्मा, टिंकू शर्मा, तरुण कुमार और विवेक भारत बघेल मौजूद रहे।