अलीगढ़ में अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में एएमयू पूर्व वीसी और एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा अनुशासन से बनती है स्कूल की पहचान। 50 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाचार्य, कोचिंग संचालक और सरकारी शिक्षक सम्मानित हुए। छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अलीगढ़ संपादक परीक्षित निर्भय ने प्रभावी स्वागत उद्बोधन दिया।