अमर उजाला की ओर से अलीगढ़ के रमाडा होटल में आयोजित म्यूजिकल नाइट में मशहूर गायक अमित मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर पहुंचते ही श्रोताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अमित मिश्रा ने एक के बाद एक अपने सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत की महफिल में चार चांद लगा दिए। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।