अलीगढ़ के अचलताल में सोमवार की शाम लगभग सात बजे जाम लग गया, जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी फंस गए। अधिकारियों की कार जाम में फंसते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू हुआ। कुछ देर में वाहन रेंगने लगे और जाम खुलने लगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया कि छर्रा अड्डा पुल पर वाहनों के फंसने के कारण कुछ देर के लिए अचलताल पर जाम लगा था, जिसे खुलवा दिया गया।