अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित रसिक टावर में 15 फुट के गौधन बनाकर सामूहिक गौधन पूजा का आयोजन हुआ। महामंडलेश्वर डॉ सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज ने बताया कि गौधन पूजन अयोध्या राज्य के प्रतीकात्मक रूप की पूजा है, जिसका गोवर्धन पर्वत से कोई संबंध नहीं। रसिक सोसायटी के अध्यक्ष राजेश मित्तल के अनुसार, 400 से अधिक परिवार इस सामूहिक पूजा में शामिल हुए।