श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को अलीगढ़ शहर में भव्य झांकियां सजाई गईं। संजय गांधी नगर स्थित चेतन आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही अमरनाथ बाबा बर्फानी की भी झांकी सजाई गई। जिसे देखकर हर श्रद्धालु मोहित हो उठे। माखन चोरी, बाल लीला से जुड़ी झांकियां भी आकर्षक का केंद्र रहीं। आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संसार को सुख देने वाला है। उनके जन्म से धर्म की स्थापना हुई। उन्होंने अपने जीवन में धर्म को प्रधान बताया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर हर तरफ आनंद ही आनंद दिखाई दिया।