फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद में नानऊ नहर पुल पर हुई मां गंगा की महाआरती

अकराबाद में बुधवार की शाम नानऊ नहर पुल पर मां गंगा की महा आरती का आयोजन हुआ। यह आयोजन जिला गंगा समिति अलीगढ़ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद धूप, दीप और पुष्पों के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई। आसपास के तमाम गांव के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने मां गंगा की आरती में शामिल होकर पुण्य कमाया। सिंचाई विभाग के परियोजना अधिकारी आलोक तिवारी ने विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह का स्वागत किया। उन्होंने विधायक को वाराणसी से लाया गया गंगाजल भेंट किया और पटका पहनाया। आरती में गजैपाल सिंह, अनु प्रताप सिंह, अवधेश शर्मा, मोनू सिंह, विक्रम सिंह, लालू महाजन और अशोक सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें