फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मां को थाने ले जाने का आरोप

आगरा-हाथरस हाईवे पर गश्त के दौरान चीता मोबाइल पर तैनात कार सवार सिपाहियो को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के हादसे में घायल नेकपुर निवासी प्रेमलता (40) की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के 17 वर्षीय बेटे यश ने आरोप लगाया कि हादसे से पहले शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मी हर्ष और हरीश उसके घर नेकपुर पहुंचे थे उन्होने वताया था की उनकी वाइक के किस्त वकाया है उसकी मां को थाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। यश ने बताया कि हादसे के बाद उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यश के मुताबिक, उसके पिता धर्मवीर की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब मां की मौत के बाद उसके और उसकी छोटी बहन पायल के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। यश ने कहा कि पहले पिता और अब मां के चले जाने से परिवार में दोनों भाई-बहन ही रह गए हैं। ऐसे में उनके पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी किसके सहारे पूरी होगी, यह उनके सामने बड़ा सवाल है। पुलिस हादसे में मृत सिपाही हर्ष तोमर के मामले में अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें