फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी महिला

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:39 PM IST

आगरा के बाह के मई गांव में रविवार दोपहर 1 बजे संदिग्ध परिस्थिति में प्रीती फंदे पर लटकी मिली। चमरौआ गांव से पहुंचे पिता ने बेसुध हुई प्रीती को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। मायके वालों ने शराब पीने पर टोकने पर मारपीट के बाद पति पर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रीती के भाई अरुण कुमार ने बताया कि 2010 में प्रीती की शादी मई गांव के शेर सिंह से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। पति ने पहले भी कई बार प्रीती के साथ मारपीट की थी। एक बार सिर फूटने पर अस्पताल में छोड़ कर भाग गया था। बाह पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें