आगरा के बाह में दिल्ली से घर के लिए बस में सवार होकर निकले आगरा के रामकेश शनिवार रात 8.30 बजे बाह के बस अड्डे पर सोते हुए मिले। जहरखुरानों ने उन्हें बेहोश कर 40 हजार रुपये एवं मोबाइल पार कर दिया था। दिल्ली से आगरा के लिए निकले रामकेश की मोबाइल लोकेशन बाह में मिलने पर परिवार के जानने वाले जरार के अजय सागर ने बिजौली के समाजसेवी अनुज खैर से तलाश करने के लिए संपर्क साधा। अनुज खैर के मुताबिक, लोकेशन स्थल पर रामकेश नहीं मिला, फिर उन्होंने एनजीओ एंग्री यूथ के वसीम पठान की मदद से खोजबीन शुरू की। तलाशते हुए बाह के बस अड्डे पर पहुंचे, तो शनिवार रात 8.30 बजे रामकेश सोता हुआ मिला। उसके बाद रामकेश के परिजन से संपर्क साधा। परिजन रात 11 बजे बस स्टैंड पर पहुंचे। अनुज खैर के मुताबिक, रामकेश को परिजन अपने साथ ले गए।