फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो में युवती के जेवर चोरी, महिला पर प्राथमिकी दर्ज

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST

आगरा के पिनाहट में ऑटो में युवती को बातों में उलझाकर उसके पर्स से जेवर चोरी करने के मामले में सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना बसई अरेला पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बिजौली निवासी पप्पू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी पुत्री रजनी को उसकी ससुराल उलावखेड़ा से लेकर आ रहा था। फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे से दोनों ऑटो में सवार हुए। इसी ऑटो में एक अन्य महिला भी बैठी थी। महिला ने रजनी से बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उसने अपना पीठू बैग रजनी के पर्स के ऊपर रख लिया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने पर्स से सोने की एक जोड़ी झाले और कन्नौनी चोरी कर लिया। गजौरा से कुछ आगे महिला ऑटो से उतर गई। भदरौली पहुंचने पर पर्स चेक किया गया, तो जेवर गायब मिले। पप्पू ने मामले की शिकायत सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट से करते हुए जेवर बरामद कराने और कार्रवाई की मांग की। सहायक पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना बसई अरेला में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें