फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में महिला से मारपीट, सास और देवर पर प्राथमिकी दर्ज

आगरा के फतेहपुर सीकरी में लाल दरवाजा निवासी एक महिला ने अपनी सास और देवर पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुधा पत्नी विजय के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम परिवार के लोगों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद हो गया था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके बड़े देवर अजय और सास पूरन देवी ने उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसने अपनी शिकायत में आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी सास और देवर को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया गया है। पूरे मामले में नियमानुसार न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें