फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उजड़ गया बेटी का संसार, मां ने लगाई दामाद के मेडिकल की गुहार

एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही है, वहां उसका जीवन किसी पीड़ा से कम नहीं होगा। कानपुर के एक एयरफोर्स कर्मी पर उसकी पत्नी ने गंभीर और असहनीय प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद अब महिला थाने में पति, सास और दो देवरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दयालबाग क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी कानपुर के जाजमऊ निवासी युवक से तय की थी। युवक दिल्ली में एयरफोर्स में कार्यरत था। परिवार ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर 25 जनवरी 2023 को यह शादी की और करीब 40 लाख रुपये तक खर्च किए।लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही बेटी ने अपनी बहनों को बताया कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है और रिश्ते को निभाने में असमर्थ है। जब इस बारे में ससुराल पक्ष से बात की गई तो सास ने कार न मिलने का ताना देकर बात टाल दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें