फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल कराने पहुंचे पीड़ित से जिला अस्पताल में मारपीट

आगरा जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे पीड़ित पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर जगनेर थाने से आया एक होमगार्ड मौजूद था। मामला जगनेर के गुलाब गंज का है। पीड़ित हुकुम सिंह का आरोप है कि 18 सितंबर को गांव के युवकों ने उस पर हमला किया था। दोनों पक्ष जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे थे। मेडिकल शुरू होने से पहले आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उसके दो भाइयों की भी पिटाई की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें