फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज और किसान संगठनों ने शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर मार्च रोकने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बुलडोजर लगाकर रास्ता रोक दिया गया। एसीपी के समझाने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगे निकलने की अनुमति दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं, ट्रैक्टर मार्च में शामिल सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर को पुलिस अपने साथ गाड़ी में ले गई। इससे सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। हाईवे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें