एत्मादपुर (आगरा)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को एत्मादपुर तहसील पहुंचे क्षत्रिय सभा और सिस्टम सुधार संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान थाने के इंस्पेक्टर क्राइम धक्का लगने से गिर गए। गुस्साए इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को भी लाठी लग गई। नाराज कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर को घेर लिया।