आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छतरियापुरा में मंगलवार रात रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।