फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टेयरिंग फेल होने पर रेलिंग तोड़ दुकानों से टकराया ट्रक

आगरा के एत्मादपुर कस्बे में बरहन तिराहे पर शनिवार रात को आगरा से फिरोजाबाद की ओर जा रहा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से हाईवे पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सर्विस रोड किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। जिससे दुकानों के छज्जे क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि रात का समय था अन्यथा दिन में लोगों का आवागमन होता है, बड़ा हादसा हो सकता था। इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ था। जिसमें रामवीर व मलखान सिंह की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। चालक चंद्रमोहन घायल हो गया। सुबह ट्रक को सर्विस रोड से हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें