फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहार पर खजुराहो जाने वालों की राह आसान, आगरा से रात 2:30 बजे चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

आगरा। त्योहार पर खजुराहो जाने की तैयारी कर रहे आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। खजुराहो से चलने वाली ट्रेन आगरा कैंट रात 2:25 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 2:30 बजे रवाना होगी। वापसी में रुंधी से शाम 6:45 बजे चलकर ट्रेन आगरा कैंट रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को तथा 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के 15-15 फेरे होंगे। ट्रेन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होकर चलेगी। इसमें 20 कोच होंगे—पांच स्लीपर, 12 सामान्य, एक एसी थ्री-टियर और दो एसएलआरडी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें