बाह। रुदमुली गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे टिनशेड गिर गया। नीचे बैठे निधौली, टूंडला की गुलशन अपने दो बच्चों के साथ दब गई। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। निधौली की गुलशन का मायका रुदमुली में है। सोमवार की सुबह 11 बजे वह ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। गुलशन अपनी बेटी आराध्या और बेटे अभी के साथ टिनशेड के नीचे बैठी थी। तभी हादसा हो गया।