फतेहपुर सीकरी।राजस्थान की से अवैध खनन के पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली एवं मिट्टी रेता से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस टीम ने पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ट्रैक्टरों को छोड़कर चालक भाग गए। भरतपुर के थाना रूपवास की पहाड़ियों से पत्थर खनन एवं रेता मिट्टी खनन करके थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण रास्तों की सड़क से अवैध खनन परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीम राजस्थान क्षेत्र के गांव मिलसिमा से होकर थाना क्षेत्र के गांव डिठवार से सिकरौदा रोड पर पहुंचे थे। राजस्थान की ओर से अवैध खनन परिवहन करने वाले तीन ट्रैक्टर ट्राली को घेराबंदी की गई। ट्रैक्टरों के चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए। अवैध खनन माल से भरे हुए तीनों ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के अनुसार अवैध खनन परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की रिपोर्ट एसडीएम किरावली के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय आगरा भेजी जाएगी।