फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाई की दुकान पर विवाद, हमले में तीन घायल

आगरा। सदर क्षेत्र के नगला पदमा में बाल कटाने के दौरान समय पूछने पर विवाद हो गया। नगला विधि चंद निवासी प्रशांत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह दोस्त गोलू और अनीश के साथ नाई की दुकान पर गए थे। वहां अमित निवासी इटौरा, योगेश और उनके तीन अन्य साथी बाल कटवा रहे थे। उन्होंने नाई से पूछा कि बाल कटाने में कितना समय लगेगा। इस बात पर अमित और उसके साथी उत्तेजित हो गए। गोलू, अनीश और उनसे गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने किसी नुकीली चीज से तीनों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें