फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खारी नदी पुल पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार को खारी नदी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय छत्रपाल निवासी नगला सिकरवार मंगलवार देर रात को बाइक से आगरा की ओर से सैंया की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही आगरा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित खारी नदी पुल के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छत्रपाल बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें