फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वाइन फ्लू की आशंका पर छह मरीजाें के लिए नमूने

Dhirendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 AM IST

आगरा। स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे हैं। दयालबाग में मिली स्वाइन फ्लू पीड़ित वृद्धा की हालत ठीक है। परिजन में भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि स्क्रीनिंग में सांस लेने में परेशानी, बुखार ठीक नहीं होने और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की नमूनों की जांच करा रहे हैं। एसएन में आगरा के अलावा अन्य 8-10 जिलों के मरीजों के भी नमूने आ रहे हैं। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि दयालबाग में मिली 64 साल की स्वाइन फ्लू की मरीज की दवाएं चल रही हैं। हालत में सुधार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें