फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रथयात्रा और घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू, सिर पर कलश धारण कर निकली 300 महिलाएं

अष्टानिका पर्व पर पीएनसी परिवार की ओर से कमला नगर डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को श्री जी की रथयात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। केसरिया साड़ियों में सजी 300 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। बैंडबाजों की धुन, आकर्षक बग्घी, सजे-धजे ऊंट और घोड़ों के साथ निकली यात्रा से पूरा कमला नगर धर्ममय हो उठा। मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच घटयात्रा एवं श्रीजी की रथयात्रा प्रारंभ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण किए जैन समाज के महिलाएं और पुरुष जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवा और बच्चे हाथों में धर्मध्वज लेकर अहिंसा का संदेश दे रहे थे। कमला नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यात्रा पुन: मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन और आकाश जैन के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चना और विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं। मुनिश्री समत्वसागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि जिन कुल में जन्म लेना सौभाग्य है, लेकिन उससे भी बड़ा पुण्य जिनेंद्र भगवान की आराधना और धर्म के मार्ग पर चलना है। इस मौके पर प्रदीप जैन, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन, जगदीश प्रसाद जैन, वैभव जैन, मनोज जैन, अनिरुद्ध जैन, अभिनंदन जैन, मीना जैन, रेनू जैन, आशिता जैन, माधवी जैन, ईशू जैन, निधि जैन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें