फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में रचा जा रहा समाज को तोड़ने का षड्यंत्र: साध्वी ऋतंभरा

आगरा में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत ने रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी समारोह मनाया। इसमें साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में आज भी हिंदुओं को जातियों में बांटकर आपस में लड़ाने की साजिश रची जा रही हैं। पांडे, दुबे, शर्मा आदि बनकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को गाली देने वालों में क्या पता वो व्यक्ति शत्रुओं की धरा पर बैठा विद्यर्मी है, जो नाम बदलकर हिंदू जातियों में नफरत घोलना चाहता है। उन्होंने हिंदू समाज से जातियों का अभिमान त्यागकर भगवती दुर्गा के आठ भुजाओं के स्वरूप की तरह एकजुट होने का आह्वान किया। साध्वी ने कहा कि अशोक सिंघल को सच्ची श्रद्धांजलि तभी संभव है, जब समाज अपने आपसी मतभेदों और गुस्से का शमन कर लक्ष्य पर दृष्टि केंद्रित करे। विहिप पूरे वर्ष देशभर में सेवा, संगठन व सामाजिक समरसता के कार्य चलाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें