आगरा कमिश्नरेट में नवागत डीसीपी और एडीसीपी को तैनाती मिल गई। रविंद्र कुमार को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। वह डीसीपी मुख्यालय के लिंक अधिकारी रहेंगे। डीसीपी हरेंद्र कुमार को डीसीपी मुख्यालय बनाया गया है।वह डीसीपी सिटी के लिंक अधिकारी रहेंगे। वहीं एडीसीपी राजकुमार सिंह को एडीसीपी प्राेटोकाल-सुरक्षा नियुक्त किया गया है। वहीं एडीसीपी सिटी का प्रभार मनोज कुमार यादव संभालेंगे।