फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल के बाहर चलीं गोलियां, मची अफरातफरी

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई। इस बार दयालबाग क्षेत्र में रंगबाजों ने मामूली विवाद में पिस्टल से फायरिंग की है। आरोप है कि एक युवक ने पूरी मैगजीन खाली कर दी। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दयालबाग क्षेत्र में सड़क किनारे ढाबा है। बताया गया कि शुक्रवार रात को ढाबे पर 4 युवक खाना खाने आए थे। अचानक उनके बीच ही झगड़ा होने लगा। एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। वह नशे में फायरिंग करने लगा। उसने पूरी मैगजीन खाली कर दी। दोबारा लोड की लेकिन लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी पर एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद और थाना न्यू आगरा की फोर्स पहुंची। तब तक ढाबा संचालक समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद कर भाग चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें