फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांगों को रेलवे रियायत कार्ड से आसान होगी ट्रेन यात्रा, किराये में मिलेगी छूट

आगरा। दिव्यांग यात्रियों और बच्चों को रेल यात्रा में सहूलियत देने के लिए आगरा रेल मंडल रेलवे रियायत कार्ड बना रहा है। पांच महीनों में मंडल में 421 रियायत कार्ड ऑनलाइन बनाकर जारी किए गए हैं। इनमें अगस्त में ही 131 कार्ड जारी हुए। कार्ड बनने के बाद किराये में निर्धारित छूट लेने के लिए यात्रियों को बार-बार दस्तावेज की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में जिला चिकित्सा अधिकारी का चिकित्सा प्रमाण पत्र, फोटो और पहचान संबंधी दस्तावेज लगाने होंगे। सत्यापन के बाद डीआरएम कार्यालय से जारी कार्ड की जानकारी रेलवे के सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी। टिकट बनाते समय कार्ड की फोटो कॉपी देने पर यात्री की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी और उसी आधार पर रियायत वाला टिकट जारी होगा। ई-टिकट में भी यही व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें