आगरा। ईदगाह -खेरिया (आरओबी) के नवनिर्माण के चलते वैकल्पिक मार्ग बनाए गए बारह खंभा रास्ते पर तीन दिन बाद भी न अतिक्रमण हटा और न ही गड्ढे बंद हुए। सड़क पर कीचड़ और धूल से लोग परेशान हैं। समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने अर्जुन नगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। हनुमान चालीसा का पाठ कर काले झंडे लगाए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।