फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

मथुरा के साैंख में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन के तत्वावधान में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव लालपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें ग्रामीणों समेत पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया। उन्होंने गरीब, मजदूरों की आवाज बुलंद करते हुए सरकार से लाभान्वित करने की मांग की। जिला संयोजक राधा चौधरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र गरीबों तक नहीं पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पेंशन जैसी बुनियादी सहायता के लिए भी लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। गंगा देवी, हरदेवी, चंद्रवती, सोमवती, राजवती, ईश्वरी देवी, जगदीश कुमार, राजेंद्रकुमार, गजेंद्र कुमार, हुब्बी लाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें