आगरा। केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी सेल में सोमवार को बुलंदशहर के बंदी बिलाल ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने दरी में लगे धागे निकालकर खुद ही गले में कसकर जान देने की कोशिश की। यह देखकर साथ में रह रहे बंदी ने शोर मचाया। इस पर बंदीरक्षक आ गए। उन्होंने बंदी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी रेफर कर दिया।