फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला जानकर हुई हैरान

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:39 PM IST

आगरा के बरौली अहीर में मुर्गा व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना पर रविवार को एकता पुलिस लगभग दो घंटे तक परेशान रही। फिरोजाबाद के रहने वाले राशिद ने अपने बेटे को महुआ खेड़ा स्थित मुर्गी फार्म से मुर्गे लाने के लिए एक लाख रुपये देकर भेजा था। मुर्गी फार्म संचालक ने रकम लेने के बाद भी मुर्गे देने से इंकार करते हुए राशिद को बुलाने के लिए कहा। वहीं, काफी देर तक बेटे से बात न होने पर राशिद ने बेटे के अपहरण होने की सूचना आगरा पुलिस को दी। इसके बाद एकता पुलिस हरकत में आ गई। महुआखेड़ा मुर्गी फार्म से युवक को लेकर तोरा चौकी आई। पुलिस के अनुसार राशिद का महुआखेड़ा निवासी मुर्गी फार्म संचालक पर पिछला बकाया है। इस कारण उसने रकम ले ली और मुर्गे नहीं दिए। वहीं बेटे के मोबाइल फोन बंद कर लिए जाने के कारण राशिद ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए अपहरण की सूचना दे दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया और चले गए। किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं है। पुलिस ने राशिद को आगे से इस तरह की झूठी सूचना न देने की हिदायत भी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें