फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टोल प्लाजा पर मिले किशोर के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:39 PM IST

आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-21 के पास रविवार सुबह मिले 17 वर्षीय किशोर के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो किशोर घटना से एक दिन पहले वहां घूमता हुआ दिखाई दिया था। रविवार सुबह सात बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा-21 से करीब 500 मीटर दूर लखनऊ से आगरा वाली लेन के किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए। रविवार को पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें किशोर घटना से एक दिन पहले टोल प्लाजा के आसपास घूमता नजर आया। टोल कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया उसकी बस आने वाली है। उसे लखनऊ जाना है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया मृतक की फोटो सोशल मीडिया और लखनऊ पुलिस को भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें