फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला की माैत के मामले में पुलिस ने लिखी हादसे की प्राथमिकी

आगरा में अलीगढ़ हाईवे पर सिपाहियों की कार में सवार गांव नेकपुर की महिला प्रेमलता की संदिग्ध हाल में मौत पर पुलिस ने हादसे की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। 20 सितंबर को हुए इसी हादसे में सिपाही हर्ष तोमर की मौत हो गई थी। एक सिपाही हरीश शर्मा घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद प्रेमलता के बेटे यश ने आरोप लगाया था कि मां को पुलिसकर्मी घर से बुलाकर ले गए थे। बाइक की किस्त बकाया होने की बात कही थी। महिला पुलिसकर्मी साथ नहीं थीं। बाद में हादसे में मां के मौत की जानकारी दी गई। मगर, यश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इस बात का जिक्र नहीं है। तहरीर में लिखा गया है कि मां ड्यूटी से घर आ रही थीं। पीलीपोखर तक ऑटो मिला था। वह वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी सिपाही कार से आए। मां को पहले से जानते थे। मां घर आने के लिए उनकी कार में बैठ गईं। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें